Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुख्यमंत्री का प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत, धामी ने साल में एक बार उत्तराखंड आने का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री का प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत, धामी ने साल में एक बार उत्तराखंड आने का किया आह्वान

    September 26, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों का साल में एक बार अपने प्रदेश आने का आह्वान किया है। धामी उत्तराखंड में दिसंबर में (Visit To London) आयोजित होने वाले इन्वेटर्स समिट के मद्देनजर चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर सोमवार को लंदन पहुंचे। लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों और उत्तराखंड के लोगों ने पारंपरिक परिधान में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों से स्वागत किया।

    इसे भी पढ़ें – महिला आरक्षण बिल : हरदा बोले, भाजपा की नीयत साफ नहीं

    इस मौके पर धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ योग और आध्यात्मिक की भूमि है। उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। हमें गर्व है कि हमारी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखंड के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इन्वेटर्स समिट की बैठक के सिलसिले में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। आप सबकी बड़ी संख्या देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में मिनी उत्तराखंड बसता है।

    इसे भी पढ़ें – दून में खुला कचरा बैंक, घरों और सड़कों से गंदगी को करेगा साफ

    Visit To London – मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज विदेशों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।धामी यहां प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। इस दौरान लंदन और बर्मिंघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउस के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्योता दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली की सीट

    हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?

    संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप

    मोहाली विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! डेराबस्सी के माइनिंग SDO रमनजोत सिंह 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.