कन्नूर : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश निश्चित तौर पर खतरे में पड़ जाएगा और उसके बाद अफसोस करने का कोई तुक नहीं होगा। भाजपा शासित केंद्र सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए विजयन ने आरोप लगाया कि (Vijayan On Central Government) वे देश की विविधिता को नष्ट करने और राष्ट्र को धर्म के आधार पर निर्मित करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक पटाखा आग मामला : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, हमारी सरकार दोषियों को नहीं बख्शेगी
केरल के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश में गाय, भोजन की पसंद और नागरिकों के एक समूह को देश के दुश्मन के तौर पर प्रस्तुत करने के आधार पर सांप्रदायिक झड़पें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति और नस्ल से परे प्रत्येक व्यक्ति कानून के समान संरक्षण का अधिकारी है लेकिन इसे देश में बदला जा रहा है। उत्तरी केरल के जिले कन्नूर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब ने अल्पसंख्यक समुदायों में भय और आशंका पैदा की है।
इसे भी पढ़ें – मैं भागी नहीं, कोलकाता में तृणमूल के साथ बैठक को तैयार : निरंजन ज्योति
Vijayan On Central Government – उन्होंने कहा,अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश निश्चित तौर पर खतरे में पड़ जाएगा और तब अफसोस करने का कोई तुक नहीं होगा। विजयन ने कहा, देश को इस तथ्य का एहसास हो गया है और जनता की राय है कि इस खतरे से बचना होगा। इसलिए, धर्मनिरपेक्ष सोच वाले समूहों और लोगों का एकीकृत मोर्चा बनाया गया और सुनिश्चित किया जा रहा है कि वह (भाजपा) तीसरी बार सत्ता में न आए।

