बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत (open warning to police and culprits) लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है।
इस बीच मृतक के भाई रब्बी बाजवा ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले को सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि हत्या बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रब्बी बाजवा ने यह भी कहा कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
इसे भी पढ़ें – पंजाब के पेट्रोल पंपों पर बड़ा बदलाव! प्रशासन ने लगाए नोटिस, इन नियमों के बिना नहीं मिलेगा तेल
उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना किसी अदालत के आदेश के नया मेडिकल बोर्ड बनाना गलत है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी दी कि यदि दोषियों का पक्ष लिया गया तो वे सबूतों के साथ सच्चाई सामने लाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
open warning to police and culprits – गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर स्थित अस्पताल में सर्जरी के दौरान वरिंदर घुम्मन की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही हुई, जिसके चलते एक स्वस्थ खिलाड़ी की जान चली गई। परिवार ने यह भी दावा किया कि मृत्यु के बाद शरीर पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए, जिससे गलत मेडिकल प्रक्रिया की आशंका जताई जा रही है।

