जालंधर : प्रतिष्ठित जालंधर जिमखाना क्लब के नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक चलेगी। सदस्यों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और दोपहर तक ही 60 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके थे। शाम 5 बजे मतदान समाप्त (Jalandhar gymkhana club elections) होने तक वोट प्रतिशत में और अधिक बढ़ोतरी होने के पूरे आसार हैं।
-
-
मेयर ने डाला वोट: जालंधर के मेयर विनीत धीर ने क्लब पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
-
-
-
व्यापारियों की मौजूदगी: शहर के नामी उद्योगपतियों, व्यवसायियों और गणमान्य नागरिकों ने कतारों में लगकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया
-
-
-
कुल मतदाता: क्लब की नई कार्यकारिणी के चयन के लिए 4,000 से अधिक पंजीकृत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
-
-
-
सेक्रेटरी पद पर नजर: 2 साल के अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों में सबसे अधिक उत्सुकता इस बात को लेकर है कि क्लब का अगला ऑनरेरी सेक्रेटरी कौन बनेगा।
-
-
-
त्रिकोणीय मुकाबला: सेक्रेटरी के अलावा वाइस (Jalandhar gymkhana club elections) प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) और कैशियर (खजांची) पदों पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
-


