Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बीच चर्चा में आई प्रॉपर्टी
    • Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
    • Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    • Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं उड़ानें रद्द करने की तारीख, जानें नया अपडेट
    • Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
    • Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और सुविधाओं की मांग पर अड़े छात्र
    • Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित
    • Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड्स की बढ़ी हिस्सेदारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, 5 घंटे का होगा दिल्ली से हिमाचल का सफर

    पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, 5 घंटे का होगा दिल्ली से हिमाचल का सफर

    October 13, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने ऊना स्टेशन से हरी दिखाकर वंदे भारत को रवाना कर दिया है। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा। आप एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए इसमें सफर कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें – ऊना में विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, कहा – जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पाए

    यदि आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

    Vande Bharat Express -अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी आज जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें – “वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022” का हुआ उद्घाटन, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया सम्बोधित

    ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी। चंडीगढ़ से 6.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन अंब से दिल्ली तक के सफर को महज साढ़े पांच घंटे में तय कर लेगी। वहीं रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11.05 बजे अंब अंदौरा में यात्रा समाप्त हो जाएगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा 5% DA का पैसा

    हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में जल्द चलेंगे क्रूज

    Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

    IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों का हाल

    Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के बॉक्स

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.