Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    • जशपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा: प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, रेत में दफनाया शव
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: थौबल और मोरेह सीमा से भारी मात्रा में हथियार व 6 IED बरामद, 9 उग्रवादी गिरफ्तार
    • “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
    • इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी

    प्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी

    November 14, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 लोगों को लेकर बेहद चिंतित है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर उनकी लगातार नजर है। अब तक दो बार (Uttarkashi Tunnel Accident) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर अपडेट ले चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेलमंत्री भी धामी से इस सिलसिले में बातचीत कर चुके हैं।

    इसे भी पढ़ें – गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बंद,लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन

    मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि धामी स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। धामी का कहना है कि बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजने की व्यवस्था की गई है। सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें जल्द बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है। इस रेस्क्यू पर मदद के लिए केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं। सिलक्यारा सुरंग में पिछले 48 घंटों से फंसे 40 श्रमिकों को निकालने के लिए प्लान ए, बी ,सी तैयार किया गया है। ऑगर ड्रिलिंग मशीन पहुंच चुकी है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए मलबे में एमएस पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू

    Uttarkashi Tunnel Accident – जिलाधिकारी अभिषेक ने बताया है कि 900 एमएम व्यास के पाइपों से ट्रक मध्यरात्रि से ही सिलक्यारा पहुंचने शुरू हो गए हैं। भू-स्खलन से अवरुद्ध हिस्से में बड़े व्यास के एमएस पाइप डालकर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए क्षैतिज ड्रिलिंग ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। ऑगर ड्रिलिंग मशीन को तय स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.