Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड : CM बना भाजपा का, मिठाई कॉंग्रेसियो ने बांटी

    उत्तराखंड : CM बना भाजपा का, मिठाई कॉंग्रेसियो ने बांटी

    March 24, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Uttarakhand : किसी पार्टी की सरकार बनने पर उसके कार्यकर्ताओं का जश्न मनाना आम बात है, लेकिन विपक्षी पार्टी के लोग अगर जश्न मनाएं तो बात खास हो जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा हरिद्वार में देखने को मिला, जब उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी के दुबारा उत्तराखंड (Uttarakhand) का मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में फिर धामी सरकार : आठ कैबिनेट मंत्रियों का चयन,युवा और अनुभव में संतुलन

    इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मिठाई खिलाने और आतिशबाजी करने की पोस्ट भी शेयर की है। धामी के शपथ लेने के बाद राज्यभर के भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई खिलायी। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर भी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लेकिन उत्तरी हरिद्वार में कांग्रेस के लोगों ने भी धामी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया।

    कांग्रेस के युवा नेताओं द्वारा धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मनाए गए जश्न की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें लिखा है ‘हम हार गए, तुम जीत गए, हमने खोया, तुमने पाया’। इन छोटी-छोटी बातों का हम कोई ख्याल नहीं करते। अतं में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल को भी शुभकामनाएं दी गई हैं।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में फिर धामी सरकार, PM मोदी, CM योगी,अमित शाह,जे पी नड्डा रहे मौजूद

    शुभकामनाएं देने वाले और जश्न मनाने वालों में यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, यूथ कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष शंकर शर्मा, यूथ कांग्रेस महानगर सचिव करण सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश उनियाल, यूथ सेवादल के महानगर अध्यक्ष नितिन यादव के अतिरिक्त हनी अग्रवाल, थानेश्वर शर्मा, दीपक पांडेय, तरुण व्यास, प्रीतम, सिद्धार्थ जैन और संदीप भटट मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.