उत्तराखंड उधम सिंह नगर के गदरपुर से ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नौकरी के लिए साउथ कोरिया भेजने के नाम पर एक युवक के साथ न केवल लाखों की ठगी की, बल्कि उसे बंधक भी बना लिया. आरोप है कि एजेंटों के गिरोह ने युवक को कई देशों में घुमाने के बाद इथोपिया में बंधक बना लिया है (hostage in Ethiopia by miscreants) और उसे छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं. परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें – ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग
पीड़ित परिवार के अनुसार, अब्दुल्लानगर निवासी युवक रोहित कुमार को साउथ कोरिया भेजने का झांसा दिया गया था. इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु शर्मा, जो गदरपुर के वार्ड नंबर 4, सिनेमा हॉल रोड का निवासी बताया जा रहा है. उसने खुद को भरोसेमंद एजेंट बताते हुए युवक को विदेश भेजने की जिम्मेदारी ली थी. उसने परिवार को आश्वासन दिया था कि पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से पूरी की जाएगी और रोहित को सुरक्षित साउथ कोरिया पहुंचा दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
hostage in Ethiopia by miscreants – परिवार का कहना है कि इस काम के लिए कुल 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 5 लाख 65 हजार रुपये आरोपी को दे दिए गए थे. इसके बाद आरोपी ने युवक को इथोपिया का वीजा दिलवाया और बताया कि वहीं से आगे की प्रक्रिया पूरी कर उसे साउथ कोरिया भेजा जाएगा. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली. आरोप है कि रोहित कुमार को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह और दुबई होते हुए आखिरकार इथोपिया भेज दिया गया. 5 अप्रैल 2026 को इथोपिया पहुंचने के बाद से ही उसका परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया.


