मंदसौर : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यूपीएससी में मंदसौर की गरोठ तहसील के दो युवाओं ने बाजी मारी. सिविल सर्विसेज में सफलता पाने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर है. गरोठ तहसील के (hard work of 2 youth) ग्राम नारिया के साधारण किसान परिवार के अंकुश पाटीदार ने इस परीक्षा में 780 वीं रैंक बनाकर सफलता हासिल की है. गरोठ नगर के सामान्य किराना व्यवसायी के बेटे नितिन मोदी ने भी 755 भी रैंक हासिल की है.
इसे भी पढ़ें – ‘3D’ फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर रहेगा कड़ा प्रहार
नितिन मोदी पिछले 4 साल से घर पर ही रहा कर तैयारी कर रहे थे. उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग क्लासेस जॉइन नहीं की. घर पर ही रहकर पिता के किराना व्यवसाय में सहयोग करने के बाद वह यूपीएससी एग्जाम के लिए किताबों से अध्ययन करते रहे. आखिरकार उन्हें सफलता हासिल हो गई. नितिन मोदी ने बताया “परिवार के तमाम लोगों ने पिछले 4 साल के दौरान उनका काफी सहयोग किया और उनके मित्रों ने भी उन्हें कोर्स की किताबें उपलब्ध करवाने में मदद की.”
इसे भी पढ़ें – पूर्व विधायक की विवादित टिप्पणी: होली को बताया ‘घिनौना त्योहार’, भगवान विष्णु और हिरण्यकश्यप पर दिया आपत्तिजनक बयान
hard work of 2 youth – गरोठ तहसील के ही ग्राम नारिया बुजुर्ग के किसान परिवार के युवा अंकुश पाटीदार ने भी 5 साल में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर की है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को दिया. अंकुश पाटीदार फिलहाल दिल्ली में हैं. उन्होंने फोन पर बताया “परिवार के तमाम लोगों के साथ माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के दौरान काफी मदद की और उनका मनोबल बढ़ाया. इसी वजह से उन्हें सफलता मिली है.” अंकुश पाटीदार के चयन के बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल है. लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया.

