लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में 24 मई 2026 को आयोजित होने (UPSC Prelims 2026) जा रही संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जिले के 14 विशेष केंद्रों पर कुल 4,353 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। यह परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों (सत्र) में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर (पेपर-2) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न होगा।
🏫 देखें सेंटर्स की पूरी आधिकारिक सूची
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए मुख्य परीक्षा केंद्रों में डी.सी.एम. प्रेसिडेंसी स्कूल (अर्बन एस्टेट-III, जमालपुर कॉलोनी, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना), एम.जी.एम. पब्लिक स्कूल (अर्बन एस्टेट फेज-1, एलआईसी बिल्डिंग के पास, दुगरी, लुधियाना), भारती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (किचलू नगर, लुधियाना), आर.एस. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (शास्त्री नगर, मॉडल टाउन, लुधियाना) और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (रख बाग, भारत नगर चौक, लुधियाना) शामिल हैं।
UPSC Prelims 2026 – इसके अलावा, परीक्षा के लिए अधिसूचित किए गए अन्य अतिरिक्त स्थानों में एस.सी.डी. गवर्नमेंट कॉलेज (सिविल लाइंस, लुधियाना की पुरानी बिल्डिंग ब्लॉक-ए, पी.टी.ए. बिल्डिंग ब्लॉक-बी और पी.जी. बिल्डिंग ब्लॉक-सी), एस.डी.पी. कॉलेज फॉर विमेन (दरेसी रोड), खालसा कॉलेज फॉर विमेन (सिविल लाइंस), गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (रख बाग सब-सेंटर A), मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर विमेन (बसंत सिटी लाइंस), स्कूल ऑफ एमिनेन्स (मॉडल टाउन) और गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (MBA ब्लॉक, गिल पार्क, गिल रोड, लुधियाना) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
