उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है.. यहां मंडावली थाने की भागूवाला चौकी पर तैनात दरोगा संजय कुमार यादव का एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो सोशल (arrogance of the uniform) मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मात्र 12 सेकंड का है, लेकिन इसकी भयावहता किसी को भी विचलित कर सकती है.

arrogance of the uniform

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा संजय कुमार यादव एक युवक पर थप्पड़ों और घूसों की बरसात कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दरोगा ने महज 12 सेकंड के भीतर युवक को छह थप्पड़ जड़ दिए. इस दौरान युवक बेबस होकर चुपचाप खड़ा रहा, जबकि दरोगा उसे पीटते हुए कह रहे थे- अभी ढंग से सबक सिखाना बाकी है.

चोरी के शक में कानून हाथ में लिया

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुछ समय पुरानी बताई जा रही है. दरोगा संजय कुमार यादव एक गांव में चोरी के मामले की जांच करने पहुंचे थे. आरोप था कि युवक ने स्थानीय दुकान से सामान उठाया है. दरोगा ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए, ग्रामीणों के सामने ही युवक की पिटाई शुरू कर दी और खुद ही ‘जज’ बनकर सजा सुनाने लगे.

 

 

Share.
Exit mobile version