बिहार के सिवान में पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या करने वाले अपराधी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में (Sonu Yadav killed in police encounter) मारा गया. पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ तड़के करीब 4 बजे हुई. सर्च ऑपरेशन के दौरान सोनू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
रोडरेज की इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सोनू यादव बड़हरिया थाना क्षेत्र की ओर भाग रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया.
इसे भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी; पति ने पत्नी को अपनाने से किया इनकार
रविवार सुबह पुलिस टीम ने लकड़ी गांव और गौसीहाता के बीच संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरता देख सोनू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू के सीने में गोली लग गई. उसे गंभीर हालत में सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Sonu Yadav killed in police encounter – इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 10 घंटे के भीतर एक आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें उसके दोनों पैर में गोली लगी थी. इसके अलावा एक अन्य आरोपी सुनील यादव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है.
