सांवला या गोरा…हर रंग अच्छा होता है, लेकिन अगर चेहरे की त्वचा असमान रंगत वाली हो तो ये देखने में बेहद खराब लगती है, जैसे आपका माथा ज्यादा डार्क दिख रहा हो, जबकि गालों का रंग ब्राइट दिखे. इसी (Uneven Skin Tone) तरह से फेस पर जगह-जगह की त्वचा का रंग साफ या डार्क दिखता है. इस वजह से चेहरे पर डलनेस भी नजर आती है और ग्लो भी नहीं दिखता है. स्किन की स्मूदनेस भी कम हो जाती है.

Uneven Skin Tone – अनइवन स्किन टोन की समस्या कभी न कभी हर किसी को परेशान करती है. कई बार ये मुंहासे बहुत ज्यादा होने की वजह से हो सकती है तो धूप से होने वाले स्किन डैमेज से भी स्किन की रंगत कहीं ब्राइट कहीं डार्क दिखाई देती है. आप भी अगर इससे परेशान रहते हैं तो जान लें कि किन तरीकों को अपनाकर इससे निजात पाएं और ग्लो भी बढ़े.

जेंटल स्क्रब करें

अगर आप अनइवन स्किन टोन का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए हर हफ्ते अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने की आदत डालें. इससे डल स्किन और त्वचा पर जमा गंदगी हटती है. इससे अंदर की चमकदार त्वचा बाहर आती है, जिसकी रंगत एकसमान दिखाई देती है. आप एक जेंटल स्क्रब चुनें जो त्वचा के लिए ज्यादा हार्श न हो.

नियासिनमाइड प्रोडक्ट

आप अपने डेली स्किन केयर रूटीन में नियासिनमाइड यानी विटामिन बी3 वाले प्रोडक्ट शामिल कर सकते हैं. इसे आप फेस वॉश, सनस्क्रीन, सीरम और मॉइस्चराइजर ले सकते हैं. ये स्किन की हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है. यहां तक कि ये मुंहासे के दाग, एक्स्ट्रा ऑयली स्किन और ओपन पोर्स को टाइट करनेमें भी हेल्पफुल रहते हैं.

विटामिन सी सीरम

अपने डेली रूटीन में आप 10 प्रतिशत वाला विटामिन सी का सीरम शामिल करें. इसे सुबह फेस क्लीन करने के बाद अप्लाई करें. 1-2 मिनट के बाद मॉइस्चराइजर और फिर सनस्क्रीन लगाएं. ये तीन लेयर आपकी त्वचा को सन डैमेज से बचाती हैं. इसी के साथ त्वचा की रंगत और चमक भी निखरती है. अनइवन टोन को कम करने और इससे बचाव के लिए ये एक बेहतरीन तरीका है.

Share.
Exit mobile version