- आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
लखनऊ। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के तहत नीट क्वालीफाई करने वाले करीब 22 छात्र है, जिन्हें शुभकामनाएं दी गई। बता दें कि नीट की परीक्षा में 17 छात्र-छात्राओं ने ढाई सौ से अधिक और पांच छात्रों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए हैं। अब इनका प्रवेश एमबीबीएस में होगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में सबसे अधिक 657 अंक पाने वाले निकुल तेवतिया के पिता राजकुमार तेवतिया ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। माता अंजू तेवतिया गृहणी हैं।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रितेश कुमार सिंह के पिता राकेश कुमार सिंह नेशनल इंटर कॉलेज मेरठ में गणित के शिक्षक हैं।
अंशुल यूपी बोर्ड से हैं। उन्होंने 640 अंक हासिल किए हैं। मोहम्मद समीर के पिता व्यापारी हैं। इन्होंने 607 अंक प्राप्त किये है और पांचवी रैंक प्राप्त की है।
शिक्षक अखिलेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, कोर्स कोआर्डिनेटर मेघराज सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
वहीं आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही अपर आयुक्त चैत्रा वी, जिलाधिकारी के बालाजी ने भी शुभकामनाएं दीं।