मुंबई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में कहा कि मैं वंचितों के अधिकारों का चौकीदार हूं। जब तक मोदी जिंदा है, तब तक एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने यह भी कहा कि कर्नाटक में धर्म के आधार पर (No One Can Snatch Away Reservation) आरक्षण देने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद चिंतित हैं प्रधानमंत्री : मल्लिकार्जुन खरगे
भाजपा नेता मोदी शुक्रवार को नंदुरबार में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार हिना गावित के समर्थन के लिए आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत देवमोगरा माता, आदिवासी क्रांतिकारियों, जननायक की भूमि को नमन करते हुए की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की।
इसे भी पढ़ें – मुस्लिम आबादी में वृद्धि की गति पर BJP ने जताई चिंता, आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को बनाया निशाना
No One Can Snatch Away Reservation – उन्होंने कहा है कि विपक्ष संविधान पर छुरा घोंप रहा है। कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कर्नाटक मॉडल को पूरे देश में लागू करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी युवराज के गुरु अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने भारतीय लोगों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को स्वीकार नहीं। कांग्रेस पार्टी का एजेंडा खतरनाक है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इसका खुलासा राहुल गांधी के गुरु ने किया है।