उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में 3 साल के मासूम के बोरवेल में गिर जाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. कल देर शाम 3 वर्षीय मासूम भागीरथ खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश में जुटी हैं. हरदा (3 year old child fell into 70 feet deep borewell) से स्पेशल टीम एसडीआरएफ की बुलाई गई है, जो बोरवेल से बच्चों को बाहर निकालने के लिए एक्सपर्ट है.
इसे भी पढ़ें – केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, आदिवासी समाज ने दी ‘न्याय दो या मौत दो’ की चेतावनी
बताया जा रहा है कि पहले बच्चा 30 से 35 फीट पर फंसा हुआ था, लेकिन जैसे ही बच्चे को बाहर निकलने का प्रयास किया गया तो बच्चा 70 फीट गहरे गड्ढे तक पहुंच गया, जिससे रेस्क्यू टीम को और मशक्कत करनी पड़ रही है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 5 से अधिक जेसीबी पोकलेन लगाकर बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है ताकि बच्चे तक आसानी से रेस्क्यू टीम पहुंच सके और उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.
इसे भी पढ़ें – ‘तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ’, रीवा में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला प्रोफेसर सस्पेंड
3 year old child fell into 70 feet deep borewell – मौके पर उज्जैन और इंदौर की एसडीआरएफ टीमों ने सबसे पहले मोर्चा संभाला. इसके साथ ही हरदा से एसडीआरएफ की एक विशेष एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है, जो बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशिक्षित मानी जाती है. इसके अलावा डिजास्टर रेस्क्यू टीम भी राहत कार्य में जुटी हुई है. प्रशासन के अनुसार चार अलग-अलग रेस्क्यू टीम अपने स्तर पर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं.


