Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा ‘ब्रेक’; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी किए 24 बिंदुओं के नए नियम
    • Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें तबाह
    • MP भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं
    • ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ
    • Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम
    • बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया
    • शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम
    • एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्रम में 1% भी नहीं थे मुस्लिम छात्र

    बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्रम में 1% भी नहीं थे मुस्लिम छात्र

    September 21, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    MP Politics News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 19 सितंबर को कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया था। इस आयोजन के (MP Politics News) बाद से ही पूरे प्रदेश में राजनीतिक बयान बाजी और सरगर्मी तेज हो गई है।

     एक फीसदी भी मुस्लिम छात्र शामिल नहीं हुए

    बुरहानपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान ने सीधा मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कहा, “राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया। यह सच है कि छात्र वर्ग बेहद परेशान है और देश-प्रदेश में पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि इस कार्यक्रम में एक फीसदी भी मुस्लिम छात्र मौजूद नहीं थे।”

    उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा, “मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को खुला चैलेंज करता हूं कि अगर इस कार्यक्रम में एक प्रतिशत भी मुस्लिम छात्र शामिल हुए हैं, तो वे सार्वजनिक रूप से इसका डेटा प्रस्तुत करें।” अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मोहसिन खान ने कहा कि आज चिंता की बात यह है कि मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पिछड़ रहा है। मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों व मोहल्लों में न तो पर्याप्त स्कूल हैं और न ही कॉलेज या यूनिवर्सिटी।

    MP Politics News – उन्होंने कहा कि हर समाज, धर्म और वर्ग का बच्चा आगे बढ़े, यह देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि उन्हें वर्ष 2006 की सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को पुनः पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही मोहसिन खान ने मांग की कि राहुल गांधी यदि मध्य प्रदेश की धरती पर आए हैं, तो उन्हें समान नागरिक संहिता (UCC) कानून पर भी अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वे इसके समर्थन में हैं या विरोध में।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा ‘ब्रेक’; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी किए 24 बिंदुओं के नए नियम

    Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें तबाह

    MP भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं

    ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ

    मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    MP TET News: 12 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा! जानें 5 साल से कम और ज्यादा सेवा वाले शिक्षकों पर क्या पड़ेगा असर

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.