Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केजरीवाल कैबिनेट में फिर से फेरबदल, कैलाश गहलोत से छीना गया कानून व न्याय विभाग

    केजरीवाल कैबिनेट में फिर से फेरबदल, कैलाश गहलोत से छीना गया कानून व न्याय विभाग

    December 8, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में मंत्री आतिशी अब दिल्ली सरकार में कानून व न्याय विभाग की मंत्री भी होंगी. उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली में न्यायिक ढांचे और (Delhi Cabinet Reshuffle)प्रशासन से जुड़े कई विकास कार्यों के लंबित होने पर नाराजगी जताने के बाद यह फैसला लिया गया है. एलजी सक्सेना ने तीन दोनों का अल्टीमेटम देते हुए न्यायिक ढांचे और प्रशासन से जुड़ी सरकार के पास लंबित 6 महीने से लंबित फाइलों को मांगा है. इसे कैलाश गहलोत के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है.

    इसे भी पढ़ें – 17 साल की लड़की पर तेजाब से किया हमला, खुद भी पीकर दम तोड़ा

    उपराज्यपाल ने जिन फाइलों को तीन दिन के भीतर स्वीकृति प्रदान के लिए मांगा है, उनमें रोहिणी में जिला अदालत परिसर का निर्माण, राउज एवेन्यू कोर्ट में वकीलों के चैंबर का निर्माण, जिला अदालतों के लिए थिन क्लाइंट मशीनों की खरीद, फैमिली कोर्ट के लिए प्रिंटर, राज्य और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों के गठन, आधिकारिक रिसीवर की नियुक्ति, जीएसटी, ट्रिब्यूनल जिला अदालत में पैनल के गठन और दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों के भत्ते में वृद्धि आदि के प्रस्ताव शामिल हैं. इन मामलों से संबंधित फाइलें तकरीबन 6 महीनों से कानून व
    न्याय विभाग के पास लंबित थी.

    इसे भी पढ़ें – कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले में केन्द्र सरकार पूरी तरह फेल : अरविन्दर सिंह लवली

    Delhi Cabinet Reshuffle – 4 दिसंबर को विभाग के प्रमुख सचिव की एक रिपोर्ट में उपराज्यपाल सचिवालय के संज्ञान में 18 लंबित फाइलें लाई गई थी. फाइलों को शीघ्र निर्णय लेने के लिए उस वक्त कानून मंत्री को भी लिखा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसी क्रम में उपराज्यपाल सचिवालय ने गुरुवार को प्रमुख सचिव को एक पत्र में कानून मंत्री के पास लंबित सभी फाइलों को तीन दिनों के अंदर उपराज्यपाल के अवलोकन और विचार के लिए भेजने का निर्देश दिया है. राज्यपाल द्वारा दी गई इस तल्ख आदेश के बाद से ही कैलाश गहलोत से कानून मंत्री का दर्जा छीन लिया गया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा

    ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

    दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नसीम दुर्रानी गैंग का वांछित बदमाश ‘छोटा बाबर’ गिरफ्तार

    इंसानों की तरह दिल्ली की हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’! लैंड रिकॉर्ड बिल 2026 से पारदर्शी होगी व्यवस्था

    देशभर में मॉनसून का रौद्र रूप: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में आंधी और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.