पटना : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर भाजपा को मात देने की रणनीति तय की।हालांकि,कांग्रेस की बैठक (Two Congress Leaders Resigned) के बीच ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
इसे भी पढ़ें – मुसलमानों को मिलना चाहिए पूरा आरक्षण : लालू प्रसाद यादव
बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
Two Congress Leaders Resigned – कांग्रेस ने बिहार में जंगलराज-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली में लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो रही है।
इसे भी पढ़ें – बिहार ने जिनको 15 साल मौका दिया वे परिवार को आगे बढ़ाने में ही लगे रहे : नीतीश कुमार
कांग्रेस नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन, सम्पत्ति बंटवारा आदि मसलों पर जनभावनाओं के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

