भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 33 वर्षीय नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की (Tvisha Sharma death case) संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। शादी के महज पांच महीने बाद हुई इस दुखद घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, हत्या और साक्ष्य मिटाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हाई-प्रोफाइल संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।
इस मामले में मृतका ट्विशा के वकील पति समर्थ सिंह और उनकी सास व सेवानिवृत्त न्यायाधीश (Retired Judge) गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से संबंधित गंभीर कानूनी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस वीआईपी जांच की कमान सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें – दमोह में बड़ा खुलासा, संजीवनी अस्पतालों में फर्जी MBBS डिग्री पर नौकरी कर रहे 3 ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार
Tvisha Sharma death case – कटारा हिल्स थाना के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ट्विशा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सीधे हत्या का आरोप मढ़ा है। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, घटना की रात समर्थ सिंह और उनकी मां सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह, ट्विशा को नाजुक हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (मृत) घोषित कर दिया।
डेटिंग ऐप की मुलाकात जो दिसंबर 2025 में बनी लव मैरिज
पुलिस जांच के अनुसार, नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल निवासी हाई-प्रोफाइल वकील समर्थ सिंह से एक पॉपुलर डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ समय तक दोनों के बीच लंबी बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चला, जिसके बाद दोनों ने इसे प्रेम विवाह में बदलने का फैसला किया और दिसंबर 2025 में दोनों की शादी संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि ट्विशा लंबे समय से मॉडलिंग की ग्लैमरस दुनिया से जुड़ी रही थीं और ‘मिस पुणे’ का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम कर चुकी थीं।


