Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट का ऐलान
    • Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली पर स्कूल संवारने का दबाव
    • UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
    • Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज
    • Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS होम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
    • Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को किया नाकाम, तीन गिरफ्तार
    • Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
    • Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » True Love Tips :अपने सच्चे प्यार को पहचानने में अगर कर दी ये गलती तो फिर….

    True Love Tips :अपने सच्चे प्यार को पहचानने में अगर कर दी ये गलती तो फिर….

    March 6, 2020 मनोरंजन 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    True Love Tips –

     

    True Love Tips

    प्यार’ बड़ा ही ‘विचित्र’ शब्द है न? इसकी विचित्रता का आभास तभी महसूस होता है जब इसके सुनते ही चलचली चंचली मनमोहनी तरंगें सम्पूर्ण शरीर एवं मस्तिष्क में एक ‘अविस्मरणीय-कंपन्न’ सा पैदा कर देती है।

    फलस्वरूप, सम्मोहित प्रेम का एक ‘चुम्बकीय क्षेत्र’ उत्पन्न हो जाता है जिसके आकर्षण बल के प्रभाव में नर और मादा न चाहते हुए भी ‘प्यार के समंदर’ में समाने लग जाते हैं।

    मनुष्य के ‘प्रेमीय चुम्बकीय क्षेत्र’ में भौतिक विज्ञान के ‘विद्युतीय चुम्बकीय क्षेत्र’ की भांति ही विपरीत लिंग वाले लड़का और लड़की आकर्षण बल के साथ तीव्रता से एक-दूसरे को अपनी ओर खींचते हैं।

    लेकिन ये जरुरी नहीं है कि प्यार सिर्फ अपने पार्टनर से ही किया जाता है | प्यार तो एक ऐसा अनोखा एहसास है जो मम्मी -पापा ,भाई-बहन आदि किसी के बीच हो सकता है परन्तु ये प्यार निःस्वार्थ होता है इस प्यार की तुलना हम किसी दूसरे रिश्ते से नहीं कर सकते है |

    प्यार का आकर्षन (Love Impression)

    अक्सर आपको पता भी नहीं चलता है कि कहीं पर किसी का दिल आपके लिए धड़क रहा है? आप समझ नहीं पाते कि कैसे पहचानें कि वह कौन है? कहीं आपके पास ही तो आपका हमसफर नहीं खड़ा है। अक्सर हम अपने ही प्यार को पहचान नहीं पाते।

    प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है,पर क्या ये प्यार ही सच्चा प्यार है? कहीं ये सिर्फ आकर्षण तो नहीं?

     

    True Love Tips

    हम सभी को कभी न कभी किसी न किसी से प्यार होता ही है, जिस वक्त ये फीलिंग हमारे मन में आती है हम ये भरोसा करने लग जाते हैं कि यही एक बात है जो सच है और बाकी सबकुछ झूठ और फरेब ही है |

    ये कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सच्चे प्यार का आधार माना जाता है, अगर आपका प्यार सच्चा है तो कभी न कभी आपको भी ये बातें महसूस हुई होंगी और अगर नहीं हुई हैं तो अब भी वक्त है, सच्चा प्यार कभी भी किसी भी उम्र में मिल सकता है |

    आज हम आपको बताने वाले है True Love Tips यानी सच्चे प्यार की पहचान कैसे की जाती है और कैसे पता चलेगा की आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं, इसमें मीठे – मीठे दर्द का एहसास, कैसे और कब शुरू होता है?इस रंगीन दुनिया का सफर |

    इसे भी पढ़ें:-Fashion Trends 2020 – लेटेस्ट फैशन से जुड़ी हर बात

    (True Love Tips) आपको बताते हैं कुछ ऐसे लक्षण जिनसे पता चले कि कोई आपको सच्चा प्यार कर रहा है?

    1. क्या आपके साथ ऐसा होता है कि अगर आप सड़क पर अकेले चल रहे हैं तो आपके ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है,जिससे साथ आपको प्यार का अहसास हुआ है, आपके आस-पास बहुत सी चीजें होती हैं लेकिन आपके विचारों में सिर्फ वही शख्स होता है?

    2. क्या अपना फेवरिट लव सॉन्ग सुनने पर आपको सिर्फ उसी की याद आती है और आपको ये लगता है कि उस गाने का हर शब्द आपको ही ध्यान में रखकर लिखा गया है?

    3. क्या आपको उस शख्स की हर बुराई और बचकानी हरकत में भी अच्छाई नजर आती है और उसकी गलतियों पर प्यार आता है?

    4. क्या आप दोनों के बीच खूब बहस होती है लेकिन अंत में आप सारी बातें भूलकर कूल हो जाते हैं?

    5. क्या आप उसकी गैर-मौजूदगी में खुद को अधूरा महसूस करते हैं? चाहे कितने ही लोग आपके साथ हों आपकी नजरें उसे ही खोजती हैं?

    6. क्या उसके दुखी होने पर आपको भी दुख होता है और आप चाहते हैं कि कैसे भी करके आप उसके दुख को दूर कर दें?

    7. क्या आपको अपने प्यार पर पूरा भरोसा है और आपको कोई डर नहीं है कि आप उसे खो देंगे? क्या आप इस बात पर यकीन कर चुके हैं कि वो हमेशा आपके साथ ही रहेगा?

    8. क्या आपको उसके लिए किसी चीज की कुर्बानी देने में कुछ भी बुरा नहीं लगता है और आपको लगता है कि ऐसा करने से उसे खुशी होगी इसलिए यही करना सही है?कालेज में कैसे ढूंढें सच्चा प्यार करने वाला, जाने आसान तरीके

    9. आप खुद तो उससे लड़ाई कर लेते हैं और मन ही मन दुखी भी होते हैं, पर क्या किसी और का उसके खिलाफ बोलना आपको जरा भी नहीं सुहाता है, और आप उस अगले शख्स को खरी-खोटी सुना देते हैं?

    10. क्या अब आप जो कुछ भी करते हैं ‘हम’ की भावना से करते हैं और ‘मैं’ की भावना को उसके मिलने के बाद से ही छोड़ दिया है?

    11. क्या कई बार पब्लिक प्लेसेज पर आप एक-दूसरे को छेड़ते है और ये भूल जाते हैं कि आपके आस-पास दूसरे भी मौजूद हैं?

    12. क्या आपने इस नए साथी से मिलने के बाद अपने फेसबुक पेज पर काफी कुछ बदल रहे हैं? अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर बदलना, आए दिन रोमांटिक गानों का अपडेट डालना, पॉजिटिव बातें और लव या उससे जुड़े पोस्‍ट शेयर करना|

    13. क्या अब आपको कहीं भी अकेले जाना अच्छा नहीं लगता है और अकेले होने पर आप उसके साथ की ख्वाहिश करते हैं?

    14. क्या अब लोगों ने आपसे ये पूछना शुरू कर दिया है कि आप दोनों शादी कब कर रहे है?

    15. क्या आप अपने आप से ये कहते हैं कि मुझे अपने साथी के लिए सबसे अच्छा बनना है क्योंकि वो सबसे अच्छा है और बेस्ट डिजर्व करता है?

    True Love Tips

     

    ये भी जरूर पढ़ें :-होली : रंगो का त्यौहार जानिए क्या हैं इसका पूरा इतिहास…….

    अगर ऐसे संकेत आपको मिल रहे हों तो इसका मतलब है कि वह आपका ध्‍यान अपनी ओर खिंचना चाहता हैं, लेकिन प्‍यार का इजहार करने से या तो डरता हैं, या फिर उसे इजहार-ए-इश्‍क का तरीका नहीं मालूम है।देर मत कीजिए, यह संकेत प्‍यार परखने के लिए काफी हैं। तत्‍काल अपने चाहने वाले से इजहार कर दीजिए और एक-दूसरे के साथ का लुफ्त उठाइए।

    Image Source:-www.currentnewsdainik.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे मनाया करवा चौथ; देखें खूबसूरत तस्वीरें

    जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर पहाड़िया को दी मजेदार डेटिंग एडवाइस

    ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी, सादगी ने जीता फैंस का दिल

    सिनेमाघरों में धीमी हुई ‘उड़ता तीर’ की रफ्तार, जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बीच चर्चा में आई प्रॉपर्टी

    King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ‘किंग’ के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिटेल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.