बॉलीवुड में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन जोड़ी सबसे हिट और पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दीपिका को अक्सर शाहरुख खान के लिए ‘लकी चार्म’ भी कहा जाता है। यही वजह है कि शाहरुख अपनी फिल्मों में दीपिका को कम से कम एक कैमियो के लिए जरूर शामिल करते हैं। अब यह सुपरहिट जोड़ी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (KING) में भी साथ नजर आने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं, जबकि दीपिका (King Movie Update) एक खास कैमियो करती दिखेंगी।
मुंबई में शूट होगा फिल्म का सबसे बड़ा गाना
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘किंग’ के एक और बेहद भव्य गाने की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस बार गाने का सेट विदेश में नहीं, बल्कि मुंबई में ही लगाया जाएगा। खास बात यह है कि इस गाने में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आएगी। इसे बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करने वाली हैं। विदेश में हुए रोमांटिक शूट के बाद, अब पूरी कास्ट के साथ मुंबई में होने वाली यह शूटिंग इस बात का इशारा है कि यह फिल्म का सबसे बड़ा और धमाकेदार गाना होने वाला है।
क्रिसमस पर रिलीज होगी मल्टीस्टारर फिल्म ‘किंग’
डायरेक्टर सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ इस साल क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी अहम किरदारों में (King Movie Update) अपना दम दिखाएंगे। सुहाना खान के बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर भी फैंस में भारी उत्साह है।


