रांची। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार हुईं झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को जमशेदपुर से रांची लाया गया। राजधानी के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास संख्या-09 में दिवंगत तृषा सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जो मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आधिकारिक सरकारी निवास है। घटना की सूचना मिलते ही पूरी राजधानी (Trisha Singh Demise News) और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
दिवंगत के अंतिम दर्शन और (Trisha Singh Demise News) श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन तथा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित कई गणमान्य हस्तियां मंत्री आवास पहुंचीं। नेताओं ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि चढ़ाई। इस कठिन और दुखद क्षण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते और सांत्वना देते नजर आए।
अंतिम संस्कार में खुद शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के सरकारी आवास से दिवंगत तृषा सिंह की अंतिम यात्रा शाम करीब छह बजे धुर्वा डैम स्थित सीठियो श्मशान घाट के लिए प्रस्थान कर गई। इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्मशान घाट तक जाकर परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।


