Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की अनोखी पहल
    • Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
    • Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लहर
    • Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई का दिया जाएगा जवाब
    • MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्ट रेट्स
    • Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे दूर करें समस्या
    • Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
    • Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज सुधार में योगदान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, September 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल, 6415 को मिली डिग्री

    DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल, 6415 को मिली डिग्री

    September 24, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    DSPMU 3rd Convocation
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह गुरुवार को मोरहाबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीक्षांत शोभायात्रा की अगुवाई की।

    समारोह के दौरान कुल 6,415 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 3,065 छात्र और 3,350 छात्राएं शामिल हैं। विभिन्न संकायों में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 142 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से अलंकृत किया गया, जिनमें 93 छात्राएं और 49 छात्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न शोध विषयों पर कार्य पूर्ण करने वाले 20 शोधार्थियों को पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि भी प्रदान की गई।

     सुकन्या हेंब्रम को मिली पीएचडी की उपाधि

     पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों में सुकन्या हेंब्रम का शोध विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने झारखंड के पारंपरिक जनजातीय पेय ‘हड़िया’ को अपने शोध का मुख्य विषय बनाया। सुकन्या ने बताया कि जनजातीय समाज में हड़िया का गहरा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। उनके शोध में हड़िया के पूजन विधान, पारंपरिक (DSPMU 3rd Convocation)मान्यताओं और जन जीवन में इसके औषधीय व सामाजिक पहलुओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है।

     डॉ. राकेश मोहन को मानद डी.लिट. की उपाधि

    समारोह में देश के जाने-माने अर्थशास्त्री, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर डॉ. राकेश मोहन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पहली बार किसी महानुभाव को मानद डी.लिट. (D.Litt.) की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. राकेश मोहन को इस मानद उपाधि से विभूषित किया। डॉ. राकेश मोहन ने अपना मुख्य दीक्षांत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सितंबर की तारीख; जानें पूरा मामला

    1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर मामले हैं दर्ज

    करमा पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; कोयल नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1 लापता

    ‘पढ़ो और लड़ो’ के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती; जयराम महतो ने उठाई बड़ी मांग

    ‘राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं’; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर उठाए सवाल

    पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही तलाश अभियान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.