Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी ने दी मंजूरी
    • Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’
    • Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया CMO गजानन नाफड़े
    • Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर और कोटा में खिला कमल
    • UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्मीदवारों की रिपोर्ट
    • UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से जुड़ी हर खास बात
    • SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
    • Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने किया मामले का पर्दाफाश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, September 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर मामले हैं दर्ज

    1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर मामले हैं दर्ज

    September 24, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Ranchi Naxal News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची। लंबे समय से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस के लिए सिरदर्द बने रहे 1 करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी कमांडर असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद अब उसे अदालत से जल्द (Ranchi Naxal News) सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।पश्चिम बंगाल से हुई इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस अब उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज दर्जनों आपराधिक मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर स्पीडी ट्रायल चलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

     हत्या और देशद्रोह के 55 मामले दर्ज

    झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह IG नरेंद्र सिंह ने बताया कि असीम मंडल उर्फ आकाश के खिलाफ झारखंड के अलग-अलग जिलों में 55 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जनप्रतिनिधियों की हत्या, सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करने, घातक हथियारों की लूट और नक्सली हिंसा भड़काने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी लंबित मामलों में डिजिटल व तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर अदालत में मजबूती से चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

     4 मार्च 2007 को हुआ था बाघुरिया का खूनी खेल

    असीम मंडल का नाम राज्य की सबसे चर्चित नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। पूर्वी सिंहभूम के बाघुरिया गांव में 4 मार्च 2007 को आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान जमशेदपुर के तत्कालीन जेएमएम सांसद सुनील महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मैच के दौरान ही अत्याधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों के दस्ते ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर सांसद सुनील महतो, उनके दो बॉडीगार्ड और एक स्थानीय नेता की निर्मम हत्या कर दी थी। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड (Ranchi Naxal News) की साजिश में असीम मंडल की केंद्रीय भूमिका रही थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने किया मामले का पर्दाफाश

    Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आंदोलन

    झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल; सौदान सिंह बने क्षेत्रीय प्रभारी, पवन साय को प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान

    मरीन ड्राइव हादसे में दिवंगत तृषा सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची; सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

    DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल, 6415 को मिली डिग्री

    बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सितंबर की तारीख; जानें पूरा मामला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.