गोल्ड ने एक बार फिर से वापसी की है. वास्तव में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीदों ने सोने को एक बार फिर से पंख दे दिए हैं. जिसकी वजह से 18 नवंबर के लोअर लेवल से गोल्ड की (tremendous rise in gold) कीमतों में 8600 रुपए का इजाफा देखनेे को मिल चुका है. इसका मतलब है कि दो हफ्तों में सोने की कीमतों में 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. अगर बात मौजूदा हफ्ते की करें तो सोने की कीमत 1,450 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है.

हफ्ता खत्म होने तक सोने की कीमत में 5000 रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है. जिसके बाद गोल्ड 1.34 लाख रुपए के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. जानकारों का कहना है कि अगर गोल्ड 1.35 लाख रुपए के लेवल को पार करता है तो जल्द ही सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपए के लेवल की ओर बढ़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं आखिर गोल्ड की कीमतें किस तरह की तेजी देखने को मिल रही है और कब तक कीमतें 1.50 लाख के लेवल पर पहुंच सकती हैं.

tremendous rise in gold – बुधवार को देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सोना 1,196 रुपए की तेजी के साथ 1,30,955 रुपए के साथ दिन के हाई पर दिखाई दिया. जबकि सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सोने के दाम करीब 900 रुपए की तेजी के साथ 1,30,658 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. वैसे एक दिन पहले सोने के दाम गिरावट के साथ 1,29,759 रुपए पर बंद हुए थे. गोल्ड की कीमतें अभी भी 3000 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Share.
Exit mobile version