दुबई/नई दिल्ली: एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने बुधवार को NEOPAY और एमार (Emaar) एंटरटेनमेंट के साथ रणनीतिक साझेदारी करते हुए ‘At the Top, Burj Khalifa’ की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए यूपीआई (UPI) पेमेंट सुविधा की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा ने अपने बयान में कहा कि इस नई सुविधा से भारतीय पर्यटक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में घूमने-फिरने के अपने अनुभव (एक्सपीरियंस) को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सीधे यूपीआई द्वारा बुक कर सकेंगे। यह कदम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में NEOPAY के साथ NIPL की मौजूदा पार्टनरशिप को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। गौरतलब है कि 2022 में यूएई में क्यूआर (QR) कोड आधारित यूपीआई मर्चेंट पेमेंट शुरू होने के बाद से भारतीय यात्री NEOPAY के मर्चेंट नेटवर्क पर पेमेंट के लिए यूपीआई सक्षम ऐप्स का इस्तेमाल लगातार कर रहे हैं।

 भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए आसान हुई ट्रिप की प्लानिंग 

‘At the Top, Burj Khalifa’ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार है, जहां प्रतिवर्ष भारत से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

 At the Top, Burj Khalifa – NPCI ने बताया कि अब पर्यटक ‘At the Top, Burj Khalifa’ की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीआई का इस्तेमाल करके अपनी पसंद के स्लॉट चुन सकते हैं और दुबई पहुंचने से पहले ही भारत में रहते हुए पेमेंट पूरा कर सकते हैं। इससे यात्रा की प्लानिंग करना काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Share.
Exit mobile version