रायपुर : अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Treatment In AIIMS) का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें – पक्के मकान ने बचाया बारिश से, तो गैस सिलेंडर ने दूर की धुएं की समस्या

Treatment In AIIMS – भूमिका के पिता रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए।

इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारीरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। सीएम की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया कि उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री साय के निवास पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला।अब पूरी उम्मीद है कि सीएम की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी।

Share.
Exit mobile version