नई दिल्ली : ‘वक्फ विधेयक-2024’ पर जेपीसी की बैठक (TMC MP Suspended For Breaking Bottle) में विचार-विमर्श के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने हंगामे के माहौल के बीच कांच की बोतल फोड़ दी। TMC सांसद कल्याण बनर्जी को उनके व्यवहार के लिए जेपीसी की बैठक से एक सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। कहने का मतलब है कि वह जेपीसी की अगली बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। जेपीसी की बैठक में 9-7 वोट के अंतर से यह फैसला किया गया है।
इसे भी पढ़ें – वायनाड के लिए मेरी बहन से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता : राहुल
सूत्रों के मुताबिक, जेपीसी की बैठक के दौरान जब जस्टिस इन रियल्टी, कटक और पंचसखा बानी प्रचार मंडली, कटक के प्रतिनिधि अपनी बात रख रहे थे, उस समय बैठक में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, बिना बारी के ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कई बार अपनी बात रख चुके थे। लेकिन, जब उन्होंने एक बार फिर से बोलने का प्रयास किया तो भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उस पर विरोध जताया। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी और जोरदार बहस हुई।
इसे भी पढ़ें – भारत-चीन के बीच LAC पर सैन्य गश्त पर बनी सहमति, द्विपक्षीय वार्ता का भी मार्ग खुला
TMC MP Suspended For Breaking Bottle – सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान ही कल्याण बनर्जी ने टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल को टेबल पर पटक कर फोड़ दिया। इससे कल्याण बनर्जी को चोट भी लग गई। इसके बाद उन्होंने बोतल के टूटे हुए हिस्सों को चेयरमैन की तरफ उछाल दिया। इस घटना के बाद तुरंत ही जेपीसी की बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद दोनों ही एक-दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं।

