Advertisement

बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

0
30
Threats To Kill

रायपुर : बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियां (Threats To Kill) मिल रही थीं। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बाबा के पास कोई सिद्धी नहीं है। बाबा ढोंग रच रहे हैं। श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आएं और अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – बागेश्वर धाम सरकार का चमत्कार, मुस्लिम महिला ने कहा मैं हिन्दू धर्म करूंगी स्वीकार

नागपुर में रामकथा 5 से 11 जनवरी तक आयोजित थी। इस कथा में धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री भी आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोड़कर भाग गए। वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक धीरेंद्र नागपुर में थे, तब तक श्याम मानव और उनकी संस्था ने महाराज जी से संपर्क कर चुनौती देने का कोई प्रयास नहीं किया। श्याम मानव बागेश्वर बाबा के बहाने सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, सात अन्य बीमार

Threats To Kill – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बीजेपी नेताओं का समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधयाक नारायण त्रिपाठी ने बागेश्वर धाम के महाराज के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा बागेश्वर धाम महराज धीरेद्र शास्त्री के खिलाफ साजिश रची जा रही है और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। श्याम मानव के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करे। अगर मामला दर्ज नहीं होता है तो हम कोर्ट भी जाएंगे।