Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » NCERT की किताबों से हटाए गए ये टॉपिक्स, नए सेशन से पहले बड़ा बदलाव

    NCERT की किताबों से हटाए गए ये टॉपिक्स, नए सेशन से पहले बड़ा बदलाव

    April 8, 2024 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद अब सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो गई है. जिसके लिए नई किताबें भी आनी शुरू हो रही है. लेकिन इस साल NCERT Book Session 2024-25 के आने में कुछ समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार इस साल नए शैक्षणिक सत्र में कुछ बड़े बदलाव किए गए है। तो वहीं पिछले साल भी इतिहास की किताबों में कई अंशों को हटाने का मामला सामने आया था वहीं अब 11वीं और 12वीं की राजनीति विज्ञान की पुस्तकों में कई बदलाव किए गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – पाकिस्तानी आतंकियों की टारगेट किलिंग कर रहा भारत?, ब्रिटिश अखबार के दावे पर हुए बवाल की कहानी जानिए

    12वीं की किताब में हुए बदलाव

    NCERT 12वीं की किताब के चैप्टर 8 में एक वाक्य को बदल दिया गया है। पहले यहां लिखा था कि राजनीतिक लामबंदी के लिहाज से राम जन्मभूमि आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस ने क्या विरासत छोड़ी है? इसे बदलकर अब राम जन्मभूमि आंदोलन ने क्या विरासत छोड़ी है? कर दिया गया है। इसी अध्याय में बाबरी मस्जिद और हिंदुत्व की राजनीति के संदर्भ हटा दिए गए हैं। इसी तरह कक्षा 11 की किताब में चैप्टर 8 में बदलाव कर अब लिखा गया है कि 2002 में गोधरा दंगों के पश्चात लगभग 1000 से अधिक लोग मारे गए। बदलाव के पीछे एनसीईआरटी ने तर्क दिया है, “किसी भी दंगे में सभी समुदायों के लोगों का नुकसान होता है। यह सिर्फ एक समुदाय नहीं हो सकता।”

    इसे भी पढ़ें – ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद कमीशन कमाना है, राजग एक ‘मिशन’ पर है: मोदी

    मणिपुर से जुड़ी चीजें भी बदली गई 

    मणिपुर पर, पहले की किताबों में कहा गया था, “भारत सरकार मणिपुर की लोकप्रिय निर्वाचित विधानसभा से परामर्श किए बिना, सितंबर 1949 में विलय समझौते पर साइन करने के लिए महाराजा पर दबाव डालने में सफल रही। इससे मणिपुर में काफी गुस्सा और आक्रोश पैदा हुआ, जिसका अहसास अभी भी किया जा रहा है।” अब बदले हुए संस्करण में कहा गया है, “भारत सरकार सितंबर 1949 में महाराजा को विलय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मनाने में सफल रही।”

    इसी तरह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर पहले कहा गया था कि भारत का दावा है कि यह क्षेत्र अवैध कब्जे में है। पाकिस्तान इस क्षेत्र को आज़ाद कश्मीर के रूप में बताता है। इसमें बदलाव करते हुए कहा गया है कि यह भारतीय क्षेत्र है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (पीओके) कहा जाता है। संशोधन के पीछे एनसीईआरटी का तर्क यह है कि जो बदलाव लाया गया है वह जम्मू-कश्मीर के संबंध में भारत सरकार की नवीनतम स्थिति से पूरी तरह मेल खाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी

    वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज

    नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग

    TMC में बागियों की घर वापसी: अमदंगा विधायक कासिम सिद्दीकी लौटे ममता खेमे में, बोले- ‘दीदी के नाम पर हुआ था छल’

    71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’

    ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़े नियम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.