Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह: स्तनपान शिशु का पहला टीका है – डॉ. संदीप कौशिक
    • जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    • हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार
    • ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट
    • मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत
    • प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब
    • इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमोशन
    • मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छिड़ा राजनीतिक घमासान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, चमोली में बर्फबारी से तबाही; उत्तराखंड में डरा रहा मौसम

    पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, चमोली में बर्फबारी से तबाही; उत्तराखंड में डरा रहा मौसम

    February 28, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है. कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग (Landslide in Pithoragarh) और नई बस्ती समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है. वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट के बाद बर्फबारी शुरू हो गई.

    Landslide in Pithoragarh – मुनस्यारी में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिसके बाद तापमान गिरने से बुधवार सुबह बर्फबारी शुरू हो गई. महज एक घंटे में इलाके में करीब दो इंच बर्फ जमा हो गई है. बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो सकता है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

    बद्रीनाथ से 4 किलोमीटर दूर गांव माणा के पास ग्लेशियर अचानक टूट गया, जिससे 57 मजदूर दब गए. मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, जिससे 16 मजदूरों को बचा लिया गया है. देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बारिश जारी है. बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है.

    पिथौरागढ़ में भूस्खलन

    पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग दोबाट में भूस्खलन के कारण बंद हो गया है. लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क पर मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. रागुती नाले से तवाघाट तक कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग कल रात से बंद पड़ा है.

    बारिश और बर्फबारी की वजह से कई गाड़ियां फंस गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. बर्फबारी से यातायात प्रभावित है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले दो दिन तक बर्फबारी जारी रहेगी.

    अगले दो दिन तक जारी रहेगी बर्फबारी

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला बना रहेगा. ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.