आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेशनल एग्जिक्यूटिव और 12वीं नेशनल काउंसिल की में कहा कि देश में एक हजार से उपर राजनितिक दल है. वहीं, पिछले वर्षों में हमने जितना काम किया है. कुछ पार्टियां पिछले कई सालों में नहीं कर सकी है. इसका ही नतीजा है कि हम राजनीतिक दलों में उभर कर आए हैं. पिछले दो साल में जितना काम हमने पंजाब में किया गया वह सब को दिखाता है. हमारी सरकार हो तो हम बहुत तेजी से काम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – नर्सिंग स्टाफ की घर के भीतर गला रेतकर हत्या, पुलिस जाँच…

भलाई के रास्तों को चुना है, उसमें जेल जाना पड़ेगा

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम भी उन देश के 1350 राजनीतिक दलों की तरह सफल अगर हम काम नहीं करते. और ना ही हमारी पार्टी का कोई नेता जेल जाता और आज सभी अपने घर-परिवार में खुश होते. लेकिन हमने जनता की भलाई के लिए जिन रास्तों को चुना है, उसमें जेल जाना ही पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें – सीवर सफाई के दौरान हुई मौत, तो दिल्ली जल बोर्ड को…

पंजाब में फ्री बिजली देने का वादा पूरा

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश के ऐसे ढेरों इलाके हैं, जहां बिजली नहीं आती है. दिल्ली की तरह पहले पंजाब में भी बिजली नहीं आती थी, लेकिन 24 घंटे फ्री बिजली मिलती है. दो साल के अंदर आज पंजाब में 24 घंटे बिजली आ रही है और पावर कट नहीं लगते.

Share.
Exit mobile version