भोपाल: राजधानी भोपाल में एक नर्स ने प्रेम प्रसंग के चलते आपनी जान दे दी. पार्टनर से मिले धोखे के बाद नर्स ने आत्महत्या का बेहद खतरनाक तरीका अपनाया जिसे पुलिस सहित लोग हैरान रह गए. मृतका (the nurse trapped) मेघा यादव अपने सपनों को पूरा करने और परिवार का सहारा बनने की चाह में पांच साल पहले नर्मदापुरम से भोपाल आई थी. लेकिन जिस शहर से उसे नई जिंदगी की उम्मीद थी, वहीं उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
मेघा जेके हॉस्पिटल के पास किराए के मकान में रहती थी और जेपी अस्पताल में ही नर्स के तौर पर काम करती थी. बुधवार रात को उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था. इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मेघा पिछले चार वर्षों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. वही युवक उसे बेहोशी की हालत में जेके हॉस्पिटल लेकर आया था. भर्ती करवाकर वहां से चला गया था.
इसे भी पढ़ें – सुर्खियों में शादी! पूर्व मंत्री की चौथी पत्नी का दावा 20 दिसंबर से गायब हैं दीपक जोशी?
मेघा यादव मूल रूप से नर्मदापुरम की रहने वाली थी. मजदूरी करने वाले पिता ने बड़ी मुश्किलों से बेटी की पढ़ाई कराई. मेघा पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहती थी. इसी सपने को लेकर वह करीब पांच साल पहले नर्मदापुरम से भोपाल आई. यहां उसने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की और पढ़ाई के बाद भोपाल के जेके अस्पताल में नौकरी करने लगी.
the nurse trapped – नौकरी लगने के बाद मेघा ने भविष्य को लेकर कई सपने देखे थे. परिजनों का आरोप है कि, इसी दौरान उसकी जान-पहचान भोपाल में लॉज चलाने वाले रूपेश से हुई. मेघा के भाई राजा ने बताया कि, ”4 साल तक रूपेश ने शादी का भरोसा देकर मेघा को अपने साथ रखा. लंबे समय तक वह पत्नी की तरह उसके साथ रही, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया.”

