भोपाल : पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपने चौथे विवाह के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस मामले में एक नया मोड़ आया है, उनकी चौथी पत्नी पल्लवी जोशी का कहना है कि शादी के बाद 20 दिसंबर (fourth wife claims) से दीपक जोशी लापता हैं. उनकी कोई खबर नहीं है.
पूर्व मंत्री दीपक जोशी की चौथी पत्नी पल्लवी ने चिंता जताते हुए कहा कि 20 दिसंबर से ही दीपक उनके संपर्क में नहीं हैं. पल्लवी का कहना है कि दीपक की पूर्व पत्नी नम्रता जोशी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. नम्रता ने दीपक के घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और वहीं रह रही हैं.
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में होम मिनिस्टर रहते त्यागा गुलदस्ता! अब फूल माला तक से परहेज, मांगी पेंसिल कॉपी
इस पूरे मामले की शिकायत खुद दीपक जोशी ने देवास एसपी से भी की थी. शिकायत में उन्होंने पूर्व पत्नी पर आरोप लगाया था कि नम्रता जबरन उनके घर में घुस गईं, नौकरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और घर पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठ गईं. पल्लवी का कहना है कि नम्रता, दीपक की शादी के पहले से ही उनसे अलग अपने मायके में रह रही थीं. लेकिन 4 दिसंबर को दीपक और उनका विवाह होने के बाद अचानक नम्रता ने अचानक दीपक के घर में जबरन प्रवेश कर कब्जा कर लिया.
fourth wife claims – पल्लवी का कहना है कि इसके बाद से ही नम्रता दीपक को लगातार परेशान कर रही थीं. उन्होंने बताया कि दीपक जोशी ने पहले ही नम्रता से न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है. कानूनी रूप से नम्रता जोशी भी दीपक जोशी की पत्नी हैं.

