बठिंडा : गत दिन गांव गहरी बारा सिंह के नजदीक पूर्व फौजी से हुई 15 लाख रुपए की लूट की कहानी झूठी निकली। उक्त पूर्व फौजी ऑनलाइन गेमिंग में रकम हार गया था और अपने परिवार का सामना करने से घबरा रहा था। इसी कारण उसने लूट की फर्जी कहानी बना ली। पुलिस पड़ताल में सच सामने आ गया, जिसके बाद (story of robbery) उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डी.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि थाना कोटफत्ता पुलिस को गत दिन पूर्व सैनिक अवतार सिंह निवासी कोटली खुर्द से 15 लाख रुपए लूट होने की सूचना मिली थी। अवतार सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह आई.डी.एफ.सी. बैंक से 15 लाख रुपए निकलवाकर ले जा रहा था तो गांव गहरी बारा सिंह के नजदीक एक लड़के व लड़की ने उसे रोककर कोई जहरीला जूस पिला दिया और पैसे छीनकर ले गए।

इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पूर्व सैनिक अवतार सिंह आई.डी.एफ.सी. बैंक गया ही नहीं था। इसके बाद जब पुलिस ने अवतार सिंह से पूछताछ शुरू की तो उसने सारी कहानी बयान कर दी। अवतार सिंह ने बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई थी, जिसमें वह 1 करोड़ से अधिक रुपए हार गया।

story of robbery – उसने बताया कि पहले उसका वेतन आता था तो वह सारे पैसे जुए में लगा देता था। करीब 2 माह पहले ही वह सेना से सेवानिवृत्त हुआ था, जिसके बाद उसे ग्रैच्युटी व अन्य पैसे मिले थे, जो सारे वह जुए में हार गया। उसने बताया कि अब उसके मां-बाप व पत्नी उससे पैसों के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन उसके पास कोई पैसा नहीं बचा था।

Share.
Exit mobile version