आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है. 9 अगस्त को यह महीना समाप्त हो जाएगा और ऐसे में यह दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ है. पंचांग के मुताबिक, आज 4 अगस्त को पूरे दिन इंद्र योग भी रहने वाला है, जो कि 5 अगस्त को सुबह 7:24 मिनट तक रहेगा. साथ ही, आज सुबह 9:13 मिनट (last monday of sawan) तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा. ऐसे में अगर आप इस विशेष योग के दौरान कुछ उपाय करते हैं, तो आप पर महादेव की कृपा बनी रहेगी.
सावन के अंतिम सोमवार में क्या करें?
धन प्राप्ति के लिए:- अगर आप अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार को इंद्र योग के दौरान स्नान के बाद एक एकाक्षी नारियल लेकर उसे अपने घर के मंदिर में रखकर भगवान शिव की पूजा करें. फिर एकाक्षी नारियल की भी उसी तरीके से पूजा कर उसे मंदिर में ही रखा रहने दें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी होती है.
कारोबार में तरक्की:- अगर आप अपने करियर या कारोबार में तरक्की चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार को 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर पूजा करें. फिर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर ऑफिस के कैश बॉक्स में रखें. आप कौड़ियों को अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि बिजनेस लाभ के योग बनते हैं.
मान-सम्मान में वृद्धि:- अगर आप समाज में अपना रुतबा कायम करना चाहते हैं या लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, तो आखिरी सावन सोमवार को शिवलिंग पर ऊँ नमः शिवाय बोलते हुए एक धतूरा और (last monday of sawan) एक बेल पत्र चढ़ाएं. धार्मिक मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार को ऐसा करने से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ता है.

