राजस्थान के जयपुर में तेज रफ्तार, शराब का नशा और सड़कों पर कार रेसिंग ने ऐसा तांडव मचाया कि कुछ ही पलों में खुशहाल सड़क खौफनाक मंजर में तब्दील हो गई. लोगों को संभलने का मौका तक (havoc of speed) नहीं मिला और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे और आशंका जताई जा रही है कि चारों नशे की हालत में थे.
इसे भी पढ़ें – राजपरिवार और सरकार में फिर ठनी: हाईकोर्ट ने पलटा 14 साल पुराना फैसला, नए सिरे से होगी सुनवाई
दरअसल, ये घटना मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में हुई, जहां कार रेसिंग काल बन गई. वंदे मातरम सर्किल की ओर से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से कार दौड़ती हुई आई और बेकाबू होकर एक के बाद एक 10 ठेलों को टक्कर मार दी. इस दौरान कार 16 लोगों को कुचलकर निकल गई. सिर्फ ठेलों को टक्कर मारकर भी कार नहीं रुकी, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑडी 100 फुट दूर एक पेड़ से टकराकर रुकी.
इसे भी पढ़ें – बड़ी साजिश नाकाम! भारत-पाक सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध मौलवी, खुफिया जानकारी लीक करने का शक
havoc of speed – जोरदार टक्कर होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. लोग खाना खा रहे थे और अचानक हुए हादसे से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, हर तरफ डर और दहशत का माहौल बन गया. एक ठेले वाले की इस घटना में मौत हो गई, जिसकी पहचान भीलवाड़ा के रहने वाले रमेश के रूप में हुई है. घटनास्थल से रमेश को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
