चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर के हादसे की वजह यहां जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ऐसे में जांच के आदेश के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चार (the extent of carelessness) धाम हेलीकॉप्टर सर्किट में मजबूत सुरक्षा तंत्र की मांग की गई है. साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि अधिकारी ऑपरेटर्स के साथ मौसम की जानकारी शेयर करने के लिए एसओपी स्थापित करें.
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड की अनूठी पहल! सफाई भी, कमाई भी… बद्रीनाथ नगर पंचायत ने $1.10$ करोड़ रुपये का कचरा बेचा
the extent of carelessness – दरअसल, केदारनाथ में 17 मई को पिनेकल एयर हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट में, दुर्घटना जांच एजेंसी ने पाया कि पायलट को बिजली सप्लाई नहीं होने कारण मौसम का अपडेट नहीं मिला था.
इसे भी पढ़ें – दिव्यांग महिला गैंगरेप मामले में सभी आरोपी बरी, 6 साल में आरोपी की पहचान नहीं कर सकी पुलिस
रिपोर्ट में बताया गया है कि बिजली चली गई थी और कंप्यूटर चलाने के लिए कोई दूसरा पावर बैकअप मौजूद नहीं था. इस वजह से सुबह 8:54 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक यानी लगभग 4 घंटे तक मौसम की जानकारी को शेयर नहीं किया जा सका. बिजली सप्लाई न मिलने की वजह से सिस्टम बंद रहा. इस वजह से मौसम डेटा लोगों तक नहीं पहुंच पाया. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जांच करने वालों ने अपने साइट विजिट के दौरान भी यही समस्या देखी.

