Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dr. Anand Kumar Jain ने Dr. Indrajit Ghosh को ‘Excellence in Accounts’ अवार्ड से नवाजा
    • कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा
    • ‘आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज’: जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ भेदभाव
    • ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी
    • शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान
    • झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: CM नायब सैनी पेश करेंगे 7,255 करोड़ का अनुपूरक बजट; 9 नए बिल होंगे पेश
    • अंकित बलियान हत्याकांड में दो शूटर मारे गए, परिवार ने कहा- अभी इंसाफ अधूरा है; अब रख दी ये बड़ी मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » देश की पहली Bullet Train में होगीं ये खूबियां, इन्हें जान आप भी रह जाएंगे दंग

    देश की पहली Bullet Train में होगीं ये खूबियां, इन्हें जान आप भी रह जाएंगे दंग

    January 10, 2024 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश में Bullet Train दौड़ाने का सपना सच होने जा रहा है। भारत में बुलेट ट्रेन कब से चलेगी? इसका इंतजार हर कोई कर रहा है। सबका सवाल है कि भारत में चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन कैसी दिखेगी।

    मुंबई से गुजरात के साबरमती के बीच चलने वाली भारत की बुलेट ट्रेन जापान की शिनकानसेन E-5 सीरीज बुलेट ट्रेन की तरह ही होगी। भारत की पहली बुलेट ट्रेन के इंजन में सिर्फ एक ड्राइवर यानी लोको पायलट के बैठने की जगह होगी।

    इसे भी पढ़ें – MV LILA NORFOLK जहाज हुआ हाईजैक, भारत के 15 क्रू मेंबर्स हैं सवार

    15 मीटर लंबी होगी Bullet Train की नोज  

    ट्रेन की खासियत है कि इनकी नोज करीब 15 मीटर लंबी होगी। इस नोज की वजह से ट्रेन अगर किसी टनल से गुजरेगी तो आवाज नहीं आएगी। ट्रेन के फर्स्ट क्लास में 15 सीट होंगी, जबकि बिजनेस क्लास में 55 और इकॉनमी क्लास में 620 यात्री बैठ सकेंगे। ट्रेन के अंदर प्लेन से ज्यादा स्पेस वाला टॉयलेट भी होगा।

    इसमें एक अलग कमरा भी होगा जहां कोई महिला अपने बच्चे को दूध पिलाना चाहे तो उन्हें एकांत मिलेगा। साथ ही कोई यात्री बीमार होगा तो भी उस रूम में वह आराम कर सकेगा। बुलेट ट्रेन में दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था होगी और वो अपनी व्हील चेयर के साथ टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारतीय ट्रेनों में ऐसी सुविधा पहली बार दी जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – Hit And Run : नए कानून के विरोध में ट्रक-चालकों की…

    अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी और यह सफर सिर्फ 2 घंटे का होगा। 2 घंटे की यात्रा के लिए बहुत ज्यादा केटरिंग की सुविधा जरूरी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इसके प्रोविजन रखे गए हैं। बुलेट ट्रेन में 3 क्लास बनाए गए जाएंगे। फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास और स्टैंडर्ड क्लास होंगी। ट्रेन की सीटें फ्लाइट की तरह होंगी और बैठने में आरामदायक होंगी।

    ट्रेन के अंदर कोच में हवाई जहाज की तरह ही लगेज रखने के लिए ओवरहेड लगेज रैक होंगी। इनमें एलईडी लाइटिंग के साथ ही रीडिंग लैंप की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि ट्रेन के अंदर कोई कुछ पढ़ना या काम करना चाहे तो वह भी कर सके। मोबाइल फोन, लैपटॉप और या कोई भी डिवाइज को चार्ज करने समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी।

    इसे भी पढ़ें – ISRO इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज ‘हेलो’ बोलेगा Aditya L1

    कब से चलेगी बुलेट ट्रेन?

    साबरमती से मुंबई के बीच 508 किलोमीटर की दूरी में चलने वाली इस ट्रेन का 2026 में गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच ट्रायल रन किया जाएगा। बता दें कि देश के इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत 1.16 लाख करोड़ रुपये होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत सितंबर 2017 में हुई थी। वैसे यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ेगी। भारत में चलने वाली इस बुलेट ट्रेन का सफर बेहद शानदार होगा।

    इस अनुभव को और शानदार बनाने के लिए सरकार भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। दुनिया की बेस्ट प्रैक्टिस को यहां बुलेट ट्रेन चलाने के लिए अपनाया जा रहा है। इसमें ट्रेन के अंदर सफर करने वालों को ऐसा लगेगा ही नहीं कि वह 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन में सफर कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर लगाई गुहार

    ‘CJP संस्थापक कोई संत नहीं, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले सोनम वांगचुक

    ‘भारत महाशक्ति नहीं, निस्वार्थ सेवा से बना विश्वगुरु’: कनाडा के टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

    मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान

    iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च? 48MP ट्रिपल कैमरा, A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक

    इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे बच्चे; मेटा लाया ऑटोमैटिक नाइट मोड और स्क्रीन टाइम रिमाइंडर्स

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.