बुधवार का दिन गौरी पुत्र गणेश जी को समर्पित होता है. इस दिन भक्तजन बप्पा की विधि-विधान से पूजा करते हैं और उनके निमित्त व्रत भी रखते हैं. हिंदू धर्म में हर दिन पर पहने जाने वाले रंग का अपना महत्व होता है. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है और इस दिन बप्पा की पूजा में हरे रंग की चीजें भी (auspicious color of Wednesday is green) अर्पित की जाती हैं. बुधवार के दिन गणेश जी को हरी मूंग की दाल, दूर्वा (हरी घास) और शमी के पत्ते जैसी हरी चीजें चढ़ाएं.
auspicious color of Wednesday is green – बुधवार को हरे रंग का विशेष महत्व इसलिए है. क्योंकि यह बुध ग्रह और भगवान गणेश से जुड़ा माना गया है. हरा रंग बुद्धि, व्यापार, तरक्की और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. बुधवार के दिन हरा रंग पहनने से मानसिक शांति मिलती है, एकाग्रता बढ़ती है और बुध ग्रह की सकारात्मकता बनी रहती है.
बुध ग्रह:- हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है जो बुद्धि, व्यापार और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ा है. बुधवार को इस दिन हरा पहनने से बुध दोष से मुक्ति मिल सकती है और इन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है.
भगवान गणेश:- बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है और उन्हें दूर्वा (एक प्रकार की घास) बहुत प्रिय है, जिसका रंग हरा होता है. इसी वजह से इस दिन हरा रंग धारण करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं.
मानसिक शांति:- हरा रंग मन में तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है. साथ ही, यह सकारात्मक सोच को बढ़ाता है और रिश्तों में सुधार लाता है.

