Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    • जशपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा: प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, रेत में दफनाया शव
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: थौबल और मोरेह सीमा से भारी मात्रा में हथियार व 6 IED बरामद, 9 उग्रवादी गिरफ्तार
    • “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
    • इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद में कमी आई : अमित शाह

    अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद में कमी आई : अमित शाह

    November 10, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों की सेवा, उनका त्याग और बलिदान अनमोल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा (Terrorism Decreased After Removal Of Section 370) को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है।

    इसे भी पढ़ें – निर्माणाधीन सुरंग में लगी आग बुझाई गई, सभी 44 मजदूर सुरक्षित

    शुक्रवार को सीमा द्वार स्थित आईटीबीपी के 62वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह ने हिमवीरों को संबोधित करते हुए यह बातें कही। इस दौरान गृह मंत्री ने परेड के निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान गृह मंत्री ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर वाइब्रेंट विलेज और प्रथम गांव से आए नागरिकों और प्रदेशवासियों व हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं।

    Terrorism Decreased After Removal Of Section 370 – गृह मंत्री ने कहा कि देश के वीर जवानों की बदौलत आज हम चैन की नींद सोते हैं। देश के दुर्गम क्षेत्रों में सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए हिमवीर -45 डिग्री में अपनी सेवा देते हैं। ऐसे जवानों के लिए दिवाली पर एक दीप जवानों के नाम जलाना होगा। अमित शाह ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप देश की सुरक्षा की चिंता कीजिए, आपके परिवार की चिंता भारत सरकार करेगी। अमित शाह ने कहा कि जवानों की मांग के अनुसार सेवा की तर्ज पर वायुयान और रेलवे में कोटा तय कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें – भगवान शिव, विष्णु के आशीर्वाद स्वरूप पवित्र उत्तराखंड को देवभूमि कहने की परंपरा वंदनीय – द्रौपदी मुर्मु

    अमित शाह ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा को लगातार मजबूत किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। वर्ष 2047 तक भारत विश्व के हर क्षेत्र में प्रथम रहे, इसी योजना को लेकर भारत सरकार काम कर रही है। भारत विश्व का नेतृत्व करे, ऐसा भारत बनाना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आईटीबीपी महानिदेशक अनीश दयाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने सिलीगुड़ी में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा, ‘चिकन नेक’ पर अहम बैठक

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.