पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ की फैक्ट्री होने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि (Tejashwi On BJP) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का मतलब अधिकार, रोजगार और विकास है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास महारैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हमेशा जुमलेबाजी करते हैं, लेकिन हम इस देश और बिहार के लोगों के अधिकारों और नौकरियों के लिए लड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें – बिहार : जन्मदिन पार्टी में फोटोग्राफर को मुंह में मारी गोली, आरोपी फरार
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि राजद मुस्लिम और यादव (एमवाई) की पार्टी है, लेकिन असल में यह एम-वाई और बाप (बीएएपी) की पार्टी है जिसमें बी से बहुजन, ए से अगडा, ए से आधी आबादी (महिलाएं) और पी से गरीब है। राजद के युवा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, महागठबंधन सरकार ने बिहार में पिछले 17 महीनों में जो किया भाजपा से हाथ मिलाने वाले नीतीश जी पिछले 17 वर्षों में नहीं कर सके। कुमार ने हाल में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को छोड़कर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें – बिहार में RJD को फिर लगा झटका, भभुआ के विधायक भरत बिंद भी BJP में पहुंचे
Tejashwi On BJP – जदयू अध्यक्ष कुमार के बार-बार पलटी मारने पर एक हिंदी फिल्म के मशहूर गाने इधर चला मैं उधर चला को दोहराते हुए तेजस्वी ने कहा, नीतीश चाचा भी इस गाने की तरह ही काम करते हैं और बार- बार अपना पाला बदलते हैं। कुमार कैबिनेट में शामिल बिहार भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान में बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं जिनमें से एक उप मुख्यमंत्री अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले हैं और दूसरे बड़बोले हैं।