मोगा:  मोगा में आज भाजपा की बदलाव रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। मोगा जिले के किल्ली चहलां गांव पहुंचेंगे और बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि आज का दिन और मोगा की यह धरती बेहद भाग्यशाली है। उन्होंने कहा (revolution of change will start) कि इसी धरती से पहले भी पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत हुई थी।

इसे भी पढ़ें – Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार

revolution of change will start – तरुण चुघ ने कहा कि साल 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी जगह से बदलाव का आह्वान किया था, जिसके बाद कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा और वह 10 सीटों तक सिमट कर रह गई थी। इसके बाद 2006 में भी यहीं से बदलाव की शुरुआत हुई और पूरे पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें – मोगा रैली में ‘ग्लैमर’ का तड़का! BJP के मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख; अमित शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत

उन्होंने कहा कि करीब 20 साल बाद एक बार फिर इसी धरती से बदलाव की बात उठ रही है। चुघ ने कहा कि देश के गृह मंत्री की रैली को लेकर पंजाब के लोग उत्साहित हैं और उनकी सिंह गर्जना सुनने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी पंजाब में नीतियों में बदलाव लाना चाहती है और प्रदेश को कथित माफिया राज से मुक्त कराने के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि यह रैली पंजाब की राजनीति में नए दौर की शुरुआत का संकेत है।

Share.
Exit mobile version