मोगा : भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। सबसे पहले तो मंच पर आकर सुनील जाखड़ ने (Sunil Jakhar Attack on AAP) कहा कि, ”नजर लगी मेरे पंजाब को कोई नजर उतारो।”
इसे भी पढ़ें – Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार
उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटती नजर आ रही है। जाखड़ ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरौती की मांग और हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि पुलिस थानों और पुलिस मुख्यालय तक पर हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस हेडक्वार्टर पवर ग्रेनेड हमला हो रहा है। सरेआम फिरौतियों की मांग हो रही है और फिरौती न देने पर हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हालात ऐसे हैं कि पुलिस अपने थानों की सुरक्षा बढ़ाने में लगी हुई है।
इसे भी पढ़ें – मोगा की धरती से फिर शुरू होगी बदलाव की क्रांति, 20 साल बाद पंजाब की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत
Sunil Jakhar Attack on AAP – सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है। सब कुछ सरकार का नालायकी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मंच से एक महीने पहले आम आदमी का दीवाला निकलते हुए देखा था। उस दौरान सीएम मान को मंच पर जमानती की तरहा लाना पड़ा था। अफसरों को मंच पर लाना पड़ा। सरकार घुटने टेक चुकी है। जाखड़ ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, सरकार लीडर चलाते हैं अफसर नहीं चलाते। जवाब आपको देना होगा। यहां के युवा दरिया की तरह है।
