डबरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा परियोजना अधिकारी बबिता धाकड़ और सुपरवाइजर उर्मिला राजपूत पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी इस मामले की जांच ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर करा रहे हैं। शिकायत की जांच के दौरान आज तहसील परिसर के जनसुनवाई कक्ष में परियोजना एक और परियोजना दो की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बयान दर्ज किए गए। इसी दौरान कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर मीडिया के सामने बताया कि परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर जांच को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए […]
#mpnews
सतना : मध्यप्रदेश के सतना में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 साल के एक युवक ने ढाई साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाच शुरु कर दी है। बेहद शर्मनाक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि, ‘अब सतना में भी ढाई साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला। […]
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद से अभी तक नहीं जग पाया है। जिले में आए दिन झोलाछाप अवैध डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है. ताजा मामला तहसील चितरंगी के सूदा गांव से सामने आया है, यहां एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मरीज की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और बहुत कम समय में ही मरीज की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है.जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चितरंगी के सूदा गांव निवासी मनोज यादव की तबियत खराब हुई […]
भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज आयकर विभाग के महानिदेशक से मुलाकात कर उन्हें राज्य में इन दिनों चर्चाओं में बने हुए कथित परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज सौंपे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के महानिदेशक को ज्ञापन और दस्तावेज सौंपते हुए आरोप लगाया कि मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने लोकसेवक के पद पर रहते हुये भ्रष्टाचार कर स्वयं और परिवार के नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित की है और अवैध लेनदेन हुआ है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले में जांच किये जाने एवं सम्पत्ति अटैच करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ प्रतीकात्मक तौर पर सोने […]
4 साल का देवराज वंशकार… अचानक लापता हो गया. मजदूर मां-बाप ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर खोज की गई, लेकिन देवराज का कोई पता नहीं चला. पुलिस ने किडनैपिंग की आशंका से केस दर्ज कर लिया और तफ्तीश शुरू कर दी. इस बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली. उसमें मासूम देवराज पड़ोस की 12 साल की लड़की के साथ जाते दिखा. पुलिस ने उस नाबालिग लड़की से पूछा ‘देवराज कहां है?’ उसने बोला, ‘वो उसे वापस घर छोड़ आई थी…’ लेकिन, पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो मासूम दिखने वाली उस […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजवाड़ा से निकलने वाली रंगपंचमी पर परंपरागत गेर के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले, आम जन पर जूते चप्पल चलाने वाले और भीड़ का फायदा उठाकर लड़कियों महिलाओं से छेड़खानी करने वाले लगभग 40 व्यक्तियों पर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई की गई है। बड़ी बात यह है कि चैन स्नेचिंग करने वाली 6 से अधिक महिलाएं और पुरुष हरियाणा मेवात के गैंग के बताए जा रहे हैं। दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा इस बार रंग पंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर में इंदौर क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया गया था। वहीं बदमाशों […]
मध्य प्रदेश में सतना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की कानूनी परेशानियां बढ़ गई हैं. जबलपुर स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह मामला 1 लाख 25 हजार रुपए के चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें लगातार समन भेजे जाने के बावजूद विधायक अदालत में पेश नहीं हो रहे थे. अदालत ने सतना पुलिस को आदेश दिया है कि वह उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे. 2016 से चल रहा है मामला विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ यह मामला वर्ष 2016 से लंबित है. इस मामले में […]
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थानान्तर्गत रामनगर गांव में 6 साल का मासूम अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया. बच्चे की हल्की तबीयत खराब हुई तो परिजन 13 मार्च को उसे तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास लेकर पहुंचे थे. तांत्रिक ने मसान का साया बताते हुए उसे आग के ऊपर लटका दिया था. गंभीर हालत में बच्चे को ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई. स्वजनों ने बिना पीएम कराए चुपचाप शव को खेरौना गांव में दफना दिया था. दरअसल सिरसाौद थानान्तर्गत खेराौना गांव में रहने वाली राजावती […]
मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के गोराबाजार थाना क्षेत्र स्थित तिलहरी के मोहित रेसीडेंसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले चार परिवारों ने गंदगी करने और भौंकने की समस्या के कारण सात कुत्तों को जहर देकर मार डाला. इस घटना के खिलाफ डॉग लवर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शिकायत डॉग लवर्स स्नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि होली के एक दिन पहले वाली रात को इन निर्दोष कुत्तों को जहर देकर मारा गया. मृत कुत्तों में हाल ही में जन्मे कुछ पिल्ले […]
अशोक नगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार भगवान श्रीराम के प्रदेश में विभिन्न आगमन स्थलों के संरक्षण और उन्नयन का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण लीला-स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिये श्रीकृष्ण पाथेय योजना को क्रियान्वित करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीला धाम में भी श्रृद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अशोकनगर के करीला धाम में माँ जानकी के दर्शन […]

