मध्यप्रदेश में नई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही प्रदेश में चार बड़े सोलर प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे. प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने यह भी कहा है कि किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा मिलेगा. राज्य सरकार ने 24 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में जनता से जुड़े कई अहम फैसले किए हैं. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए. गुड़ी पड़वा से विक्रम संवत की शुरुआत हो रही है. इसे देखते हुए सीएम यादव ने जिला अधिकारियों को निर्देशित […]
#mpnews
मध्य प्रदेश के इंदौर में 1.5 करोड़ रुपये की लूटपाट कांड का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है. इस केस के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे. पुलिस की मानें तो इस पूरे केस की मास्टरमाइंड वही महिला है, जिसने अपने घर पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने बताया- बुर्का पहनकर जिन दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था उनमें से एक बर्खास्त पुलिसवाला ही है. इतना ही नहीं बर्खास्त पुलिसकर्मी की साली ही इस मामले में फरियादी है उसके ही फ्लैट में ये चोरी हुई थी. इसके कारण मामले में उसकी भूमिका भी […]
मध्य प्रदेश के रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बीमार युवती को प्रेत बाधा बताकर झाड़ फूंक करने के दौरान एक तांत्रिक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने परिवार वालों को एक गोला बनाकर उसमें बैठा दिया. फिर दूसरे कमरे में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सोहागी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सोहागी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित 20 वर्षीय […]
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक एक छात्रा ने परीक्षा में नंबर कम आने की वजह से सल्फास खाकर जान दे दी है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम बमनगांव में रहने वाली छात्रा अंजली पिता सुरेशसिंह राजपूत खंडवा में लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी, इस साल परीक्षा में कम नंबर आने के कारण से मानसिक तनाव में आकर उसने अपने घर पर रखी सल्फास की गोली खा ली परिवार वाले उसे हरसूद अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से जिला अस्पताल उसको रेफर किया गया कुछ देर ईलाज के […]
भोपाल: सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उनके दोनों विभागों की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में इस वर्ष को मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार बीज की दिशा में काम कर रही है। बीज संघ को उन्नत स्तर पर पहुंचाने का प्रयास है। बीज संघ के माध्यम से चीता बीज के नाम से नया ब्रॉण्ड लांच किया जा रहा है। पैक्स के माध्यम से चीता बीज का वितरण किया जायेगा। इसमें भी मध्यप्रदेश लीड करेगा। उन्होंने कहा कि पैक्स को अग्रणी बनाने की दिशा में […]
शहडोल। मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में भी इन दिनों पुलिस पर हमला करने के लगातार मामले सामने आ रहे है। पुलिस पर हमला करने का ताजा मामला एमपी के शहडोल जिले से सामने आया है, जहां गोली कांड के मामले में तपतीस करने गई शहडोल जिले की बुढार पुलिस पर ईरानी मोहल्ला के लोगों ने झड़प करते हुए पथराव कर दिया। इस हमले में 3 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, पुलिस पार्टी पर हुए हमले के बाद शहडोल पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ नामजद सहित 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल […]
ग्वालियर: आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा केस में ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवहन विभाग की तरफ से सौरभ और उमा शर्मा के खिलाफ ग्वालियर के सिरोल थाना धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा ने साल 2016 में परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति लेते समय शपथ पत्र में बड़े भाई सचिन शर्मा की छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की बात छिपाई थी। पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, सहायक परिवहन आयुक्त (शिकायत) किरन कुमार को […]
मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कूटी पर बैठकर जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं हादसे का शिकार हो गई. घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है. उज्जैन के साईं विहार कॉलोनी में रहने वाली शारदा बाई (56) और उनकी बहू बुलबुल अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए स्कूटी से महानंदा नगर […]
मध्य प्रदेश के एक मंदिर में सिर्फ ऊंची जाती के लोगों को ही प्रवेश मिलता है. गौरझामर गांव के मंदिर में एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय के लोगों को जाने पर रोक है. ऐसे में ये मामला एमपी हाईकोर्ट पहुंचा है. मंदिर में जातिगत भेदभाव को लेकर लगाई गई एक जनहित याचिका का हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुरेश कुमार केत और जस्टिस विवेक जैन डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए निराकरण कर दिया है. याचिका सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम गौरझामर निवासी उत्तम सिंह लोधी द्वारा दायर की गई थी. याचिकाकर्ता का आरोप था कि गांव में स्थित […]
गुना/राघौगढ़। जिले के राघौगढ़ थानाक्षेत्र स्थित जेपी यूनिवर्सिटी के छात्र ने शुक्रवार तड़के हास्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र ऑनलाइन लेनदेन में धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, जिसके चलते कदम उठाया। छात्र के लैपटॉप से मिले सुसाइड नोट में भी दोस्त से उधार लिए पैसे न लौटा पाने का जिक्र है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओरैया उत्तरप्रदेश का रहने वाला वैभव पुत्र मनोज वर्मा मध्यप्रदेश के गुना जिला स्थित जेपी यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलाजी राघौगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर […]

