#mpnews

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौसर में पुलिस की कार्रवाई के बाद कमरे में बंद करीब सौ से अधिक बकरा-बकरियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और पुलिस पर घूस लेने का आरोप लगाया है. वहीं इस घटना पर पुलिस ने कहा कि जानवरों को कार्रवाई के बाद एक बाड़े में रखा गया था. जिनमें से कुछ की मौत हो गई. जानवरों का पोस्टमार्टम कराकर मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पूरे मामले को लेकर व्यापारियों ने कहा कि चोरहटा पुलिस ने […]

मध्य प्रदेश के महू में सेशंस कोर्ट ने कल सोमवार को सेना के 2 ट्रेनी अधिकारियों और उनकी 2 महिला मित्रों को लूटने, मारपीट करने और उनका अपहरण करने तथा उनमें से एक के साथ गैंगरेप करने के मामले में 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. यह घटना पिछले साल की है. 11 सितंबर 2024 के तड़के सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच महू-मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट पर हुई थी. तब यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर खासी चर्चा में रही थी. चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविशंकर दोहरे ने अनिल सिंह (27), विवान सिंह (23), रोहित […]

इंदौर: इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के मोस्ट वांटेड ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गुजरात एटीएस व भोपाल क्राइम ब्रांच के अलावा आजाद नगर क्षेत्र से भी फरार चल रहा था। वहीं आरोपी पर भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा 10000 का इनाम और आजाद नगर पुलिस द्वारा भी 10000 के इनाम की घोषणा कर रखी थी। आरोपी पर देशभर में कुल 21 से भी अधिक अपराध दर्ज हैं। इसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी आजाद नगर पुलिस में ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 100 ग्राम एमडी […]

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरने के लिए ठोस रणनीति अपनाई। यह सत्र कुल 14 दिनों का था, लेकिन केवल 9 बैठकें हुईं। इसके बावजूद कांग्रेस ने प्रभावी ढंग से चर्चा के जरिए सरकार पर सवाल खड़े किए और विपक्ष की ताकत का अहसास करवाया। चर्चा पर जोर, हंगामे से दूरी आमतौर पर कांग्रेस विधायकों को हंगामा और विरोध प्रदर्शन करते देखा जाता है, लेकिन इस बार उनकी रणनीति बदली हुई नजर आई। उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस ने हंगामे की बजाय चर्चा पर ध्यान दिया और अपराध, कथित परिवहन […]

मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर के औद्योगिक विकास से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं. विकास की गति धीमी होने के चलते अब उनका दर्द भी सामने आ रहा है. उन्होंने भरे मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से यहां तक कह दिया ‘महाराज ग्वालियर चंबल के विकास के लिए आपके दरवाजे पर बैठना पड़ा तो बैठ जाऊंगा, आपसे निवेदन है कि अगर ग्वालियर विकास के लिए आपको सीमा भी लांघना पड़े तो लांघ दीजिए’. दरअसल ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी […]

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक और योग गुरु डॉ. पवन सिंघल का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. यह घटना उस समय हुई, जब वे शाडोरा के तुलसी सरोवर पार्क के पास योगाभ्यास करने जा रहे थे. लोगों ने उन्हें बेहोश पाया और पास के जिला अस्पताल ले गए. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉ. सिंघल एक दशक से अधिक समय से सक्रिय रूप से योग को बढ़ावा दे रहे थे और योग के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए शहर में व्यापक रूप से जाने जाते […]

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दो दिवसीय ब्रज यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने वृंदावन और बरसाना के पवित्र स्थलों पर पहुंचे और साधु-संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया. संतों से मुलाकात के साथ-साथ उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पदयात्रा का भी ऐलान किया. अपनी इस यात्रा में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मांस-मदिरा की बिक्री और हिंदू राष्ट्र निर्माण जैसे अहम मुद्दों को उठाते हुए एक “बिचारित क्रांति यात्रा” शुरू करने की घोषणा की. यह यात्रा इस साल के अंत तक वृंदावन से प्रारंभ होगी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर […]

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अक्सर वीआईपी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं. अब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की, माथे पर तिलक लगवाया और जय श्री महाकाल के जयकारे भी लगाए. यही नहीं इस दौरान वह नंदी हॉल से माथा टेककर मनोकामना मांगती हुई भी नजर आईं. महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान बाबा महाकाल के दरबार में […]

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और कहा कि उज्जैन के किसान परेशान हैं और डरे हुए है. उनकी ज़मीन जबरदस्ती अधिग्रहण की जा रही है. इस बयान के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने उन्हें नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि आज सार्वजनिक जगह पर बयानबाजी कर पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं. बीजेपी की ओर से भेजे गए नोटिस में चिंतामणि को 7 दिनों जवाब देने के लिए कहा गया है. मुझे नोटिस नहीं मिला इस […]

मध्य प्रदेश के भोपाल के निशातपुरा में कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु के मिलने से सनसनी फैल गई. यहां किसी ने बोरी में भरकर नवजात को फेंक दिया. कचरे के ढेर में पड़ी बोरी से बच्चे की रोने की आवाज सुनकर एक बीएमडब्ल्यू कार चला रहे एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अब बच्चे को फेंकने वालों की तलाश में जुट गई है. इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं. निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार […]