मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म से दूर रहने के बावजूद भी वह किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस बकरीद से जुड़ा पोस्ट शेयर करने को लेकर चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने वेजिटेरियन (Swara Bhaskar On Vegetarians) लोगों पर तंज कसा है।

इसे भी पढ़ें – आखिर क्यों 7 साल तक टीवी इंडस्ट्री से दूर रहीं जया भट्टाचार्य, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने एक्स पर पनीर डिश के साथ वेजिटेबल फ्राइड राइस की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से मुक्त है।” ब्लॉगर के पोस्ट को देख कर स्वरा भड़क उठीं और इस पर अपनी राय देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “सच कहूं तो…मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़े को उनकी मां के दूध से दूर करके, गायों को जबरन गर्भवती करा कर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है।

इसे भी पढ़ें – पति के निधन के 3 साल बाद मंदिरा बेदी ने बयां किया दर्द

Swara Bhaskar On Vegetarians – इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही मर जाता है। जरा शांति बरतिए, आज बकरीद है तो सिर्फ इसलिए ऐसी बातें मत कीजिए!” स्वरा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने 2023 में राजनीतिज्ञ और एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी की थी। उन्होंने विवादों से बचने के लिए अपना बिना धर्म बदले कोर्ट मैरिज की थी। स्वरा की एक बेटी भी है, जिसका नाम राबिया रमा अहमद है।

Share.
Exit mobile version