रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (पार्ट 2) की पहली झलक का लंबे वक्त से इंतज़ार हो रहा था. पहले पार्ट के साथ ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया था कि इसका दूसरा पार्ट मार्च में आएगा. ऐसे में सभी फिल्म के अगले पार्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए बेताब नज़र आ रहे थे. बीते रोज़ जब मेकर्स ने ऐलान किया (Dhurandhar 2 Teaser) कि 3 फरवरी को धुरंधर 2 पर कुछ आएगा तो लोग एक्साइटेड हो गए थे. पर जब फाइनली मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीज़र रिलीज़ किया तो फैंस को ऐसा महसूस हुआ जैसे मेकर्स ने उन्हें चूना लगा दिया.

इसे भी पढ़ें – नीलम कोठारी और गोविंदा के रिश्ते का क्या है सच? सालों बाद अभिनेत्री ने अफेयर की अफवाहों को बताया ‘मीडिया का खेल’

मंगलवार को 12 बजकर 12 बजे मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर जैसे ही फिल्म का 1 मिनट 12 सेकेंड का टीज़र डाला लोग इसे देखने के लिए दौड़ पड़े. जिसको टीजर जहां मिला, वो वहीं देखने लगा. किसी ने इंस्टाग्राम पर देखा तो किसी ने यूट्यूब पर. लेकिन टीज़र देखने के बाद ज्यादातर फैंस निराश नज़र आए. कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी निराशा का इज़हार भी किया.

इसे भी पढ़ें – 15,000 करोड़ी फिल्मों पर भारी पड़ेंगे सनी देओल, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही उड़ा दी 20 बड़ी फिल्मों की धज्जियां!

Dhurandhar 2 Teaser – यूट्यूब पर कुछ ही देर में टीजर को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल गए और हजारों कमेंट्स भी आने लगे. एक यूज़र ने लिखा, “ये तो पहले से ही पार्ट 1 में देख चुके थे लास्ट सीन में.” दूसरे ने लिखा, “ओए, चूना लगा दिया चूना, ये तो मूवी के लास्ट वाला ही टीज़र दिखा दिया.” टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे एक यूजर ने लिखा, “कट गया सबका. एक यूजर ने मजाक में कहा, “स्कैम कर दिया रे स्कैम.” ये तो पहले ही पार्ट 1 में देखा है.”

 

Share.
Exit mobile version